CG : प्रदेश कांग्रेस सचिव और पत्नी की हालत गंभीर…यात्री बस और स्कॉर्पियो के बीच भिड़ंत

मुंगेली : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बस और स्कॉर्पियो की टक्कर से भीषण हादसा हो गया है। बता दें कि तेज रफ्तार यात्री बस और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव की स्कॉर्पियो दोनों आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कॉर्पियो पलट कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस हादसे में कांग्रेस कमेटी के सचिव और उनकी पत्नी के साथ गाड़ी के चालक को गंभीर चोट आई हैं। दुर्घटना के बाद स्कार्पियों का चालक सामने की सीट में ही फंस गया था, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद के बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा सका। सभी घायलों को चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी को चिंताजनक हालत में बिलासपुर रेफर कर दिया गया हैं।

जानकारी के अनुसार सड़क हादसा मुंगेली जिला के सरगांव थाना क्षेत्र का हैं। इस दुर्घटना में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव घनश्याम वर्मा और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा को गंभीर चोटे आई हैं। भीषण हादसे में बस से टक्कर के बाद स्कार्पियों के परखच्चे उड़ गये। दुर्घटना में स्कार्पियों में सवार घनश्याम वर्मा और उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786