केंद्र ने नेहरू मेमोरियल का नाम बदला…अब NMML की जगह होगा PMMS

नई दिल्ली: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के आधिकारिक निवास के रूप में कार्य करने वाले तीन मूर्ति परिसर में प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन करने के लगभग एक साल बाद, कांग्रेस नेता का नाम परिसर से हटा दिया गया है. नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) को अब प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड सोसाइटी (PMMS) कहा जाएगा. गुरुवार को एनएमएमएल सोसायटी की एक विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जो सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम बदलने पर केंद्र पर परोक्ष हमला करते हुए कहा, ‘मैं चाहता हूं कि जो लोग स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत के निर्माण में जवाहर लाल नेहरू के योगदान को मिटाना चाहते हैं, वे एक बार नेहरू की गहराई को समझने के लिए डिस्कवरी ऑफ इंडिया और विश्व इतिहास की झलक पढ़ें. इमारतों का नाम बदलने से विरासत नहीं मिटती.’ जयराम रमेश ने भी ट्वीट करके केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी के अध्यक्ष PM मोदी हैं

नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, और इसके 29 सदस्यों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर शामिल हैं. एडविन लुटियंस के शाही राजधानी के हिस्से के रूप में 1929-30 में निर्मित; तीन मूर्ति हाउस भारत में कमांडर-इन-चीफ का आधिकारिक निवास था. अगस्त 1948 में, यह स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री, जवाहरलाल नेहरू का आधिकारिक निवास बन गया, जो 27 मई, 1964 को अपनी मृत्यु तक 16 साल तक वहां रहे.

कांग्रेस ने फैसले की आलोचना की

कांग्रेस ने केंद्र के इस फैसले की आलोचना की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘नाम में बदलाव प्रतिशोध और संकीर्णता का नतीजा है। बीते 59 सालों से नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी वैश्विक बौद्धिकता का अहम स्थान और किताबों का खजाना रहा है। पीएम मोदी भारतीय राष्ट्र-राज्य के वास्तुकार के नाम और विरासत को विकृत, तिरस्कृत और नष्ट करने के लिए क्या नहीं करेंगे। असुरक्षाओं के बोझ तले दबे एक छोटे कद के व्यक्ति स्वयंभू विश्वगुरु हैं।’

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786