BJP की झूठ बोलने की प्रैक्टिस है, केंद्र सरकार पैसे देती तो डॉ. रमन सिंह 10 क्विंटल धान क्यों खरीदते…धान खरीदी पर बोले CM भूपेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत जारी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी पर भाजपा के दावे को लेकर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, भाजपा की झूठ बोलने की प्रैक्टिस है, यह सीख कर आए हैं। एक झूठ को सौ बार बोले तो सच महसूस होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता जानती है। यदि केंद्र सरकार पैसे देती तो डॉ. रमन सिंह 10 क्विंटल धान क्यों खरीदते? केंद्र फसल खरीदती है, यहां भी एफसीआई चावल खरीदें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, केंद्र सरकार हमारा चावल खरीदे या ना खरीदे हम धान खरीदी बंद नहीं करेंगे। चावल सिर्फ केंद्र सरकार नहीं खरीदती, राज्य सरकार भी खरीदती है। यह झूठ बोलकर अफवाह फैलाने का काम करते हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से एक अनुरोध है, बिलासपुर में उड़ान शुरू करा दें, हमने 45 करोड़ वहां खर्चा किया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786