शिवराज सरकार की नशे के खिलाफ चल रही कार्यवाही में अब प्रशासन के बुलडोजर ने ली एंट्री

 मध्य प्रदेश में कागजों पर अहाते बंद हैं पर राजधानी में ढाबे रेस्टोरेंट हुक्का बार और रेंट पर मिलने वाले फार्म हाउस में अवैध शराब पिलाने की गतिविधियां चालू है। लेकिन प्रशासन अब ऐसे अनैतिक गतिविधियों वाले अड्डों पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही कर रहा है।

भोपाल जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

हाली में भोपाल जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमूल्य गार्डन रेस्टोरेंट को जमींदोज करते हुए सभी को चेताया है की नशे के अड्डो को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा। शिवराज सरकार की नशे के खिलाफ चल रही कार्यवाही में अब प्रशासन के बुलडोजर ने भी एंट्री ले ली है। जहां पहले आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाईयां करते हुए चालान बना दिया जाता था तो वहीं अब बुलडोजर चलाकर ऐसे नशे के अड्डो को तोड़ा जा रहा है। अमूल्य गार्डन दिल्ली निवासी अम्या कुमार दत्ता की जमीन पर बना है। जिसे विजय कुमार मिश्रा ने किराए पर ले रखा था और यहां रेस्टोरेंट कम ढाबा चला रहा था। इस ढाबे में शराब की अवैध बिक्री, शराब पिलाना और अन्य गतिविधियां संचालित हो रही थीं। कई बार छापा मारने पर शराब की पार्टी होती पाई गई। जिस पर नोटिस भी जारी किया गया था। बावजूद इस जगह पर लगातार शराब पार्टियां हो रही थी। जिसके बाद जमींदोज कर दिया गया।

क्राइम ब्रांच कसेगी नशा धारियों पर शिकंजा

बता दें कि जिला प्रशासन के साथ क्राइम ब्रांच भी इस कार्यवाही में अपना अहम रोल निभाएगी। क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान का कहना है हम लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्यवाही कर रहे है। लेकिन जिला प्रशासन हमसे ऐसी जगहों की लिस्ट मांगती है तो हम उन्हें देंगे जहां नशा परोसने का कारोबार चलता है। हमारे लोग ऐसी जगहों पर सिविल ड्रेस में रेकी भी करते रहते है।

अवैध रूप से चल रहा नशे का कारोबार

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं और अहातो को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है लेकिन अभी भी कई जगहों पर अवैध रूप से नशे को परोसा जा रहा है जिसकी शिकायतें प्रशासन को मिल रही हैं प्रशासन ने कमर कसते हुए अब ऐसी जगहों पर बुलडोजर चलाने की मुहिम शुरू कर दी है लेकिन अब देखना होगा कब तक प्रशासन का बुलडोजर ऐसी जगहों पर चलता है या यह कार्रवाई भी कुछ दिन बाद ठंडे बस्ते में नजर आएगी। News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?