32 वर्षीय लड़की का संदिग्ध अवस्था में मिला शव…इलाके में दहशत का माहौल

नई दिल्ली। मुंबई के ठाणे के मीरा रोड़ पर एक सनसनीखेज वारदात हो गई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इलाके में  32 वर्षीय लड़की का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। बताया जा रहा है कि लड़की का सिर को धड़ से अलग किया गया है। बड़ी ही बेरहमी से लड़की को मौत के घाट उतारा गया है। पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हत्यारे को भी पकड़ लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

सिर से अलग मिला धड़

मामला मुंबई से सटे ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके का है,जहां लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाले एक शख्स ने अपनी ही प्रेमिका को बर्बरता के साथ मौत के घाट उतार दिया। शख्स ने प्रेमिका की हत्या कर उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। मृतका का नाम सरस्वती वैद्य है, जिसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है, जबकि उसके प्रेमी का नाम मनोज साहनी है। दोनों काफी सालों से एक साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे

पड़ोसियों ने दी मामले की जानकारी

पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पड़ोसियों को बुधवार को सरस्वती के घर से तेज बदबू आ रही थी और घर का ताला लगा था। संदिग्ध गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़ने के बाद पुलिस भी नजारा हैरान देखकर हो गई। युवती का शव कमरे में अस्त-व्यस्त तरीके से पड़ा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर ही है। आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है कि उसने ही युवती की निर्मम हत्या की है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786