शिक्षक की दर्दनाक मौत…बेकाबू कार खेत में पलटी

बालोद। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रही है, इसी बीच जिले में भीषण दुर्घटना की खबर सामने आ रही है, जहाँ एक तेज रफ़्तार कार बेकाबू होकर खेत में जा पलटी. इस हादसे में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र का मामला.

जानकारी के अनुसार, मृतक अजित आर्य उम्र 41 वर्ष बास्तानार ब्लॉक में शिक्षक के पद पर पदस्थ था, जो अपने गांव चिखलाकसा आया था. अपनी कार cg17c2888 में घूमने के लिए निकला था, तभी तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और शिक्षक की मौके पर मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दल्लीराजहरा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया है. वहीं मामले की जांच में जुट गई है.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786