देवेंद्र फडणवीस को संजय राउत ने बताया राज्य का सबसे दुखी इंसान

महाराष्ट्र की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। कभी सत्ता विपक्ष पर हमला करती है तो कभी विपक्ष सत्ता पर हमला करती है। अब राज्यसभा सांसद संजय राउत ने राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। संजय राउत ने बीजेपी नेता फडणवीस को असंतुष्ट नेता बताया हैं। आपको बता दें कि, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हाल में ही संजय राउत को असंतुष्ट बताया था। जिसका पलटवार करते हुए राउत ने फडणवीस पर निशाना साधा है।

एक बार पूछिए उनसे क्या वह संतुष्ट हैं

संजय राउत ने कहा कि, एक बार देवेंद्र फडणवीस से पूछिए कि, आखिर वह कितने संतुष्ट हैं। वे प्रदेश के एक दुखी व्यक्ति हैं। वह महाराष्ट्र के सीएम बनने जा रहे थे। सब उनको बधाइयां दे रहे थे, लेकिन उन्हें अचानक शपथ लेने से रोक दिया गया और उन्हें अचानक डिप्टी सीएम बना दिया गया। एक बार पूछिए उनसे क्या वह संतुष्ट हैं।

क्या इस तरह से कोई व्यक्ति संतुष्ट हो सकता है भला

आगे बोलते हुए संजय राउत ने कहा कि, राजनीति में उनके ( देवेंद्र फडणवीस ) जूनियर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बना दिया गया और सीनियर को जूनियर के नीचे कर दिया गया। उन्हें ( देवेंद्र फडणवीस ) डिप्टी सीएम का पद दे दिया गया। क्या इस तरह से कोई व्यक्ति संतुष्ट हो सकता है भला। तंज भरे अंदाज में संजय राउत ने कहा कि, देवेंद्र फडणवीस के लिए तो यह वहीं बात हो गई कि, उन्हें कमिश्नर से सीधा हवलदार बना दिया गया हो।

हमारी पार्टी में सब खुश

संजय राउत ने इस दौरान आगे कहा कि, देवेंद्र फडणवीस का एक बार चेहरा देखिए, वह कितने दुखी हैं। जो व्यक्ति खुद इतना दुखी हो, इतना असंतुष्ट हो, वह दूसरे की संतुष्टि के बारे में क्या ही बताएगा। राउत ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि देखिए उनकी पार्टी का हर एक नेता खुश हैं, जो लोग दुखी थे, वह चले गए। हमारे यहां अभी सब खुश हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786