मंत्री भगत ने राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कही, ईश्वर हर किसी को अवसर देता है…

CG News : छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक विरासत में समृद्ध है। राज्य में एक बहुत ही अद्वितीय और जीवंत संस्कृति है। इस क्षेत्र में 35 से अधिक बड़ी और छोटी रंगो से भरपूर जनजातियां फैली हुई हैं। उनके लयबद्ध लोक संगीत, नृत्य और नाटक देखना एक आनंददायक अनुभव है जो राज्य की संस्कृति में अंतर्दृष्टि भी प्रदान करता हैं |आज मानस मंडली का आयोजन को देश और दुनिया में देख रहे हैं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा की ईश्वर हर किसी को अवसर देता है, हम लोगों को अवसर मिला है, हम पूरी लगन के साथ कर रहे हैं. हम कोशिश करेंगे कि भगवान और भक्त के बीच कोई तीसरा न आए…

42 लाख अनुदान राशि

संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का यह तीसरा वर्ष है. पंचायत और जिला से लेकर जगह-जगह से लोग पहुंचे हैं. सरकार की यह छोटी सी पहल है. 42 लाख अनुदान राशि देकर हमने प्रोत्साहित करने का काम किया है. भगवान राम प्रदेश लंबा समय बिता है. वनवास काल के दौरान लंबा प्रवास रहा. संस्कृति और पर्यटक विभाग उनको जोड़कर विकसित करने का प्रयास कर रहा है. भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं.

निगम मंडल अध्यक्ष महंत राम सुंदर, सहित प्रतिनिधि मौजूद रहे

राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन आज रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा और महासमुंद जिले के मध्य प्रतियोगिता आयोजित की गई है. उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री अमरजीत भगत सहित, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, निगम मंडल अध्यक्ष महंत राम सुंदर, सहित प्रतिनिधि मौजूद रहे.

भुगतान और काम दोनों ही मिलता है

उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म नहीं सिखाता कि किसी को छोटा या नीचा करे. छत्तीसगढ़ी होने पर हमको गर्व है, हमारी संस्कृति, हमारा अभिमान है. ये अपने आप में गर्व की बात है. छत्तीसगढ़ की संस्कृति को लोग भुला दिए थे. तीन से चार साल के कलाकार ऑफिस और दफ्तर के चक्कर लगाते हैं. मैने कहा जितने का भी भुगतान है, वो अब ऑफिस के चक्कर ना लगाएं. अब समय पर उनको भुगतान और काम दोनों ही मिलता है.

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786