शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए युवक से मारपीट, इलाज के दौरान मौत

कोरबा। जिले में एक युवक की लात-घूंसों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। युवक एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां कुछ लोगों ने उसपर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है।

पाली पडनिया निवासी आशीष यादव(32) 20 मई को अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने सोनपुरी गांव गया था। यहां उसके साथ किसी ने मारपीट कर दी। कुछ देर बाद वो बेहोश हालत में परिजनों को मिला था। इसके बाद परिजन उसे अपने गांव लेकर आए थे। यहां से उसकी हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई थीं। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786