कांग्रेस पार्टी में दो दिग्गज नेता हुए शामिल…JCCJ को तगड़ा झटका

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में साल 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले अब नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी बीच भाजपा और जनता कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। सरायपाली और फिंगेश्वर रियासत के प्रतिनिधि राजा निलेन्द्र बहादुर सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

उन्होंने राजिम विधायक अमितेश शुक्ल की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थामा। इसके अलावा JCCJ के वरिष्ठ नेता बिसौहा हरित भी हाथ के साथ आ गए हैं। निलेन्द्र बहादुर सिंह छत्तीसगढ़ के प्रथम प्रोटेम स्पीकर महेंद्र बहादुर सिंह के भतीजे है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786