बच्ची समेत 3 लोगों की मौत…अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

रायपुर। धरसीवा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक बच्ची समेत 3 की मौत हो गई है, जबकि एक महिला घायल है। घटना धरसीवा थाना के सिलतरा चौकी की है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर धनेली सांकरा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला घायल है। घटना की सूचना मिलते ही सिलतरा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786