नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार को बड़ा झटका देते हुए फिल्म द केरल स्टोरी की प. बंगाल में रिलीज पर लगे बैन को हटा दिया है। बंगाल सरकार ने फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर बैन लगा दिया था। अदालत में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस प्रतिवेदन पर संज्ञान लिया कि तमिलनाडु में फिल्म पर कोई प्रतिबंध नहीं है। सरकार सिनेमाघरों को सुरक्षा प्रदान करेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, कानून का इस्तेमाल सार्वजनिक असहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जा सकता है, वरना सभी फिल्मों को लेकर ऐसी ही स्थिति पैदा होगी।









