कर्नाटक चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने कहा – बीजेपी की हार ही, भ्रष्टाचार की हार है

karnataka election – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के बाद अब आज यानी की बुधवार को मतदाताओं के फैसले की बारी हैं। ( karnataka election ) आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गया हैं और शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं इस चुनाव का परिणाम 13 मई को घोषित किया जाएगा। इसके बाद पता चलेगा कि, राज्य में किसकी सरकार बनने वाली हैं। वहीं वोटिंग को लेकर लोगों में खूब उत्साह हैं।

सीएम भूपेश ने एक ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा हैं

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी ने पूरी ताकत के साथ चुनावी रण में उतरी हैं। कर्नाटक चुनाव के लिए जारी वोटिंग के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा हैं। इसके अलावा सीएम बघेल ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया हैं।

बीजेपी की हार ही, भ्रष्टाचार की हार है – सीएम भूपेश

छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, भारतीय जनता पार्टी की हार ही भ्रष्टाचार की हार है। कर्नाटक की जनता आज मतदान से जवाब देगी। कर्नाटक की जनता को शुभकामनाएं। इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ने नीचे टैग में लिखा कि, congresswinning150 इसके साथ ही सीएम बघेल ने कर्नाटक की जनता को शुभकामनाएं भी दी हैं।

बीजेपी-कांग्रेस ने लगाई पूरी ताकत

आपको बता दें कि, इस चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी के पक्ष में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्य के सीएम बासवराज बोम्मई के अलावा तमाम बीजेपी नेताओं ने अंतिम समय तक प्रचार किया हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी हैं। आपको बता दें कि, कर्नाटक में 224 विधानसभा के लिए एक साथ मतदान हो रहा हैं। पहली बार कर्नाटक में 12.15 लाख 80 साल से अधिक और 5.55 लाख बेंचमार्क पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के लिए घरेलू मतदान की सुविधा की गई हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786