बेमेतरा : 2 सगी बहनों की नाले में डूबकर मौत…

बेमेतरा। जिले के ग्राम रूसे में नाले में डूबकर 2 सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों बच्चियों की उम्र 7 और 5 वर्ष है। मामला चंदनु थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों बहनों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को ग्राम रूसे में 7 वर्षीय बच्ची शीतल साहू अपनी 5 साल की बहन दीपिका साहू के साथ नाले में नहाने के लिए गई थी। दोनों जब देर तक घर वापस नहीं लौटीं, तो परिजन उन्हें ढूंढने के लिए निकले। शाम 4 बजे के करीब दोनों बच्चियों के शव को नाले में देखा गया। गांववालों और परिजनों ने नाले में कूदकर शवों को बाहर निकाला। बच्चियों की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बहनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शासकीय अस्पताल नवागढ़ में पोस्टमॉर्टम करवाकर शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786