आईपीएल 2023 इस बार कई चीजों के लिए याद किए जाएगा। उसमें चाहे रिकॉर्ड का टूटना हो बनना हो या फिर कुछ और हो। ऐसे में आईपीएल के इतिहास में एक और चीज ऐसी हुई है जो हमेशा यादगार रहेगी। जी हां पहली दो भाईयों ने एक दूसरे के खिलाफ कप्तानी की है।
आपकाे बता दें की लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या आमने-सामने थे। इस मैच में क्रुणाल पांड्या लखनऊ टीम के कप्तान थे तो वहीं हार्दिक पांड्या गुजरात के कप्तान हैं।
वैसे आपकों बता दें की आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब जब दो सगे भाइयों ने एक दूसरे के खिलाफ मैच में कप्तानी की है। हार्दिक पांड्या पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के कप्तान बने थे। जबकि क्रुणाल को केएल राहुल के चोटिल होने के बाद लखनऊ की कमान सौंपी गई है।









