9 लोगों की मौत, कई घायल…शॉपिंग मॉल में गोलीबारी

नई दिल्ली।  अमेरिका के टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी होने की घटना सामने आई है। जिसमें 9 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं सात लोग गंभीर घायल बताए जा रहे है जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया गोलीबारी की घटना टेक्सास के एलेन में एलेन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में हुई और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेने हुए एक शूटर को मौत के घाट उतार दिया।

एक अमेरिकीय मीडिया रिपोर्ट ने टेक्सास मॉल शूटिंग मामला में जानकारी दी है कि पुलिस गोलीबारी की घटना को लेकर बता रही है कि इस वारदात में बच्चों सहित कई पीड़ित हैं। एक संदिग्ध के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है और दूसरे संदिग्ध की तलाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट में लोगों को अगले किसी भी आदेश तक क्षेत्र से हटने को कहा गया है।

एलेन पुलिस विभाग ने आधिकारिक ट्विटर से कहा गया है कि लोगों से इस इलाके में जाने से बचने की सलाह दी है। शेरिफ कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मॉल में कुछ पीड़ित हैं। हालफिलहाल उनकी स्थिति की जानकारी नहीं हैं।

अमेरिकी सांसद कीथ सेल्फ ट्वीट कर कहा कि आज एलेन प्रीमियम आउटलेट्स में हुई गोलीबारी की दुखद खबर से हम परेशान हो गए हैं। हमारी प्रार्थना पीड़ितों और उनके परिवारों प्रति संवेदना है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक विकट परिस्थिति है, लेकिन घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण है। पुलिस अधिकारी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता को घरों में रहने के लिए कहा गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786