Dhirendra Shastri को लेकर बिहार में सियासी बवाल, कथा के लिए तीन लाख वर्ग फीट में बन रहा पंडाल

Patna: बिहार में पहली बार बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) की अगुवाई में 13 से 17 मई तक हनुमंत कथा आयोजित है। राजधानी पटना के पास नौबतपुर में कथा होनी है। इस पांच दिवसीय आयोजन को लेकर राजनीति गर्म है।

मंत्री यादव ने आयोजन के खिलाफ खोला मोर्चा

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राज्य सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने आयोजन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजद नेताओं के विरोध को देखते हुए भाजपा हमलावर हो गई है।

भाजपा के प्रमुख शास्त्री के पक्ष में उतरे

भाजपा के साथ वीआइपी प्रमुख मुकेश साहनी भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) के पक्ष में उतर आए हैं। केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन सरकार को चुनौती दे दी है कि कहा कि दम है तो बिहार में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गिरफ्तार कर के दिखाएं। मुसलमानों को खुश करने के लिए मंत्री और नेता कुछ भी बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पटना के गांधी मैदान में समुदाय विशेष को कार्यक्रम की अनुमति दे दी लेकिन धर्म गुरुओं को रोका जा रहा है। इससे साफ है कि बिहार में हनुमंत कथा को रोकने का षडयंत्र किया जा रहा है। यह सीधे-सीधे करोड़ों सनातनियों के आस्था पर चोट पहुंचाने की कोशिश है।

“विरोध करने वालों का मुंह काला करेंगे”

वहीं, भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने महागठबंधन सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव पर पलटवार करते हुए कहा है कि बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बिहार आने से कोई नहीं रोक सकता। कोई भी धार्मिक गुरु हमारे बिहार में आते हैं, तो जनता श्रद्धा से सम्मान करेगी। विरोध करने वालों का मुंह काला करेंगे। इसके अलावा वीआइपी प्रमुख मुकेश साहनी ने कहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पास जो दिव्य शक्तियां हैं, उससे वो बिहार का कुछ भला करें। बिहार में सबका स्वागत करता है। जो भी बिहार आना चाहते हैं, वो बिहार आएं। यहां घूमें, राज्य को देखें और बिहार का भला करें।

“धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जेल में डाल देना चाहिए”

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर कहा है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) जैसे लोगों को सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह (शास्त्री) जेल में नहीं हैं। भाजपा बिहार में सांप्रदायिक गुंडों को खड़ा कर रही है। इस देश के लोगों की संतों पर बहुत आस्था है, लेकिन भाजपा उसे नष्ट कर रही है।

तेजस्वी यादव बाबा बागेश्वर को भिजवाएंगे जेल

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि लालकृष्ण आडवाणी को लालू यादव ने जेल भेजा था। तेजस्वी यादव बाबा बागेश्वर को जेल भिजवाएंगे। किशनगंज में मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने बाबा बागेश्वर को अपने हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी। वहीं, राज्य सरकार के पर्यावण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव ने तो चेतावनी ही दे दी है। मंत्री ने दो टूक कहा है कि हमारी ताकत भी शास्त्री देख लेंगे। मेरी पूरी सेना तैयार है। वे लोग भूल रहे हैं कि बिहार में किसकी सरकार है।

इतने वर्ग फीट में बन रहा पंडाल

पटना में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम की जोरो-शोरो से तैयारी हो रही है। कथा स्थल यानी मठ प्रांगण पूरे 600 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें हनुमत कथा प्रवचन के लिए तीन लाख वर्ग फीट में पंडाल बन रहा है। भूमि पूजन हो गया है। श्रद्धालुओं की गाड़ियों की पार्किंग के लिए 15 लाख वर्ग फीट में पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के रहने और खाने की मुफ्त व्यवस्था की जा रही है। प्रसाद वितरण के लिए 40 से अधिक काउंटर बनाए जा रहे है। कथा में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786