फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर चुनावी रैली के दौरान PM ने कही ये बड़ी बात…

New Delhi : कर्नाटक विधानसभा चुनाव  के लिए पीएम मोदी का धुंआधार प्रचार जारी है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक के बेल्लारी में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने यहां भी कांग्रेस को बजरंग दल के मुद्दे पर आड़े हाथ लिया। इसके अलावा पीएम ने फिल्म ‘The Kerala Story’ का भी जिक्र किया।

रैली के दौरान फिल्म को लेकर कही ये बात

पीएम ने कहा कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ इन दिनों चर्चा में है। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म उस राज्य में आतंकी साजिशों का खुलासा करती है। मेहनती, प्रतिभाशाली और बौद्धिक लोगों की खूबसूरत भूमि के लिए जाने जाने वाले राज्य केरल में कैसे आतंकवादी साजिशों को बढ़ावा दिया जा रहा है, इस फिल्म से पता चलता है।

“मतदाताओं को भटका रही कांग्रेस”

मोदी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों (Karnataka Election 2023) के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है। बीते कई चुनावों से ऐसे ही झूठे नैरेटिव बनाकर, झूठे सर्वे करवा कर अपनी वाहवाही करती है। यहां कर्नाटक में भी कांग्रेस यही कर रही थी। वे मतदाताओं को भटका रहे हैं। कांग्रेस का घोषणापत्र तुष्टीकरण के लिए है, यह सिर्फ प्रतिबंधों के बारे में है। कर्नाटक के लोग उनकी तुष्टीकरण की राजनीति देख रहे हैं। मैं बजरंग बली का नारा लगाता हूं, वे मुझे नापसंद करते हैं।

पीएम ने कांग्रेस पर देश की राजनीति भ्रष्ट करने का लगाया आरोप

मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश की व्यवस्थाओं के साथ ही देश की राजनीति को भी भ्रष्ट करने का काम किया है। बीते कुछ वर्षों में कांग्रेस ने भारत की राजनीति में एक और बीमारी पैदा कर दी है। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर अपने इको सिस्टम के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है। कांग्रेस की कोशिश होती है कि ऐसा करके वे जनता को भ्रमित कर दें।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786