11 गाड़ियां एक के बाद एक टकराईं , कई घायल…एक्सप्रेस-वे पर जबरदस्त हादसा

महाराष्ट्र : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया है। यहां एक के बाद एक 11 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कारों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के ऊपर दूसरी कार चढ़ गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में किसी की मौत की कोई सुचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक मुंबई और पुणे को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर खुदबई के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि एक कार ने अचानक ब्रेक मारा और उसके बाद पीछे चल रही 11 गाड़ियां टकरा गई। इस टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। वहीं, हादसे के बाद पुणे से मुंबई की ओर आने वाला ट्रैफिक ब्लॉक हुआ है। जिन लोगों को छिटपुट चोटें आई हैं, उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786