धारदार हथियार लहराते मिला युवक, आरोपी गिरफ्तार….

रायगढ़: जिले में बीती रात्रि करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रेल्वे बंगलापारा में एक युवक हवा में हथियार लहराते लोगों को डरा-धमका रहा है, कि सूचना पर कार्यवाही के लिये थाना प्रभारी ने थाने की पेट्रोलिंग और थाने से स्टाफ रेल्वे बंगलापारा भेजा गया।

कोतवाली स्टाफ ने सुरक्षा उपाय अपनाकर आरोपी युवक के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया। हत्यार को कब्जे में लेकर युवक से नाम, पता व पूछे, जो की वह अपना नाम रवि शेट्ठी पिता एम बेनुगोपाल उम्र 25 वर्ष दरोगापारा गुजराती गली थाना कोतवाली जिला रायगढ़ का रहने वाला बताया। आरोपी को जिसे थाने लाया गया। आरोपी रवि शेट्ठी के कृत्य पर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्रवाई कर आरोपी को आज न्यायिक रिमांड लेने सीजेएम कोर्ट पेश किया गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786