CGBSE : इस लिंक से देख पाएंगे रिजल्ट…बोर्ड परीक्षा के नतीजे को लेकर बड़ा अपडेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द समाप्त होने वाला है क्योंकि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 100 प्रतिशत कापियों की जांच पूरी कर ली है। अब कुछ ही दिन में बोर्ड परीक्षा के नतीजे भी जारी हो जाएंगे। माशिमं के सचिव वी.के. गोयल ने अहम जानकारी दी है।

छत्तीसगढ़ हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री परीक्षाफल की घोषणा में ज्यादा समय शेष नहीं है, परीक्षार्थियों को अपना परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, cgbse.nic.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद परीक्षा परिणाम सेक्शन में जाना होगा। इसी सेक्शन में सीजीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक एक्टिव किए जाएंगे

छात्रों को सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम देख पाएंगे। बता दें कि दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 3 लाख 40 हजार और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 3 लाख 30 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786