करोड़ 44 लाख से अधिक राशि के 52 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जहाँ शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी पहुंचे है।

जहाँ सर्वप्रथम दन्तेश्वरी एयरपोर्ट स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया। उसके बाद सीएम बघेल और प्रियंका गांधी जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर माता के किए दर्शन। पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश के लिए सुख शांति, समृद्धि की कामना की।

फिर लालबाग मैदान के निकट स्थित डॉ.अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।  तत्पश्चात लालबाग मैदान के निकट स्थित नेहरु स्मृति मंच स्थल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जिसके बाद प्रियंका गांधी ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं योजनाओं की सराहना की। उन्होंने “मनवा नवा नार” स्टॉल पर बस्तर में राज्य सरकार के विश्वास, विकास और सुरक्षा की उपलब्धियों को सराहा। उन्होंने ग्राम उद्योग विभाग द्वारा रेशम से बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली, इस मौके पर एसएचजी की महिलाओं ने श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा को कोसा की साड़ी भेंट की।

विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी ने काजू प्रसंस्करण केंद्र के स्टॉल का निरीक्षण किया।इस दौरान गांधी ने बस्तर के काजू का लिया स्वाद, तारीफ की। आमचो बस्तर स्टॉल में गांधी ने मिट्टी एवं तांबे के बर्तन की ढलाई करते कारीगरों से बात की। श्रीमती गांधी वाड्रा ने मिलेट्स से बने बिस्किट का भी स्वाद लिया।

अबूझमाड़ की महिलाओं ने विशिष्ट अथिति प्रियंका गांधी को बांस शिल्प से बने उत्पाद भेंट किये। प्रियंका गांधी ने यहां बस्तर फाइटर्स की जवानों से भी मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

फिर राज्यगीत के साथ मंचीय कार्यक्रम शुरू हुआ, जहाँ मुख्यमंत्री ने गौर मुकुट पहनाकर प्रियंका गांधी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विशिष्ट अतिथि प्रियंका गाँधी ने किया 129 करोड़ 44 लाख से अधिक राशि के 52 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786