गर्लफ्रेंड के लिए प्रेमी ने दोस्त पर चाकू से हमला कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिले में युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। हत्या की वजह आरोपी की गर्लफ्रेंड की बेवफाई बताई जा रही है। युवती से बात करने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि, युवती दोनों युवकों से बात किया करती थी। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, साहिल खान (20) और मोहम्मद कुर्बान (23) ये दोनों युवक दोस्त थे। घूम-घूम कर मनिहारी, बलून समेत अन्य सामान बेचने का करते थे। बुधवार को दंतेवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में भी दोनों इसी काम के लिए पहुंचे थे। यहां दोनों ने पहले देसी शराब पी। जिसके बाद अपनी दुकान लगा रहे थे। दोनों युवक नशे में थे। वहीं दुकान लगाने को लेकर दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मारपीट भी हुई। हालांकि, थोड़ी देर के बाद मामल शांत हो गया था।कुछ देर बाद मोहम्मद कुर्बान ने साहिल से पूछा तुमने मेरी गर्लफ्रेंड से दोस्ती क्यों की? इसका जवाब देते हुए साहिल ने कहा कि वो मुझसे सच्ची मोहब्बत करती है। इतने में कुर्बान को गुस्सा आया और उसने कहा कि वो सिर्फ मेरी है। फिर अपने पास रखे चाकू से उस पर वार कर दिया। जिसके बाद साहिल खुद को बचाने के लिए भागने लगा। कुर्बान ने उसका पीछा किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से करीब 4 से 5 बार हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया।

आस-पास के लोगों ने घायल साहिल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक कोड़ेनार में छिपा हुआ था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या करने में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है आरोपी ओडिशा का रहने वाला था। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786