CM बघेल का बड़ा ऐलान : किसी भी दिन आवेदन करने पर भी 1 अप्रैल से ही मिलेगा बेरोजगारी भत्ता लाभ

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता युवाओं को दिया जाएगा। बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन लिंक जारी किया जा चुका है। वही नियम, शर्त, पात्र, अपात्र को लेकर भी विस्तृत रूप से गाइडलाइन जारी हो चुका है।

इन सब के बीच आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया है कि अप्रैल माह में अगर आप किसी भी दिन आवेदन करते हैं तो घोषणा के अनुसार 1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ता युवाओं को दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि हमारा हाथ, युवाओं के साथ। उन्होंने आगे लिखा है “छत्तीसगढ़ के शिक्षित युवाओं को 1 अप्रैल से ₹2500 प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने का आदेश जारी किया गया है, पंजीयन में सुगमता के लिए यह निर्णय लिया गया है कि अप्रैल माह में किसी भी दिए गए आवेदन पर घोषणा अनुसार भत्ता 1 अप्रैल से ही तय होगा। आशा है ये भत्ता हमारे युवाओं के स्वावलंबन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने बजट के दौरान इस बात का ऐलान किया था कि 12वीं पास शिक्षित बेरोजगारों को अब प्रतिमाह 2500 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इस बाबत पिछले दिनों की राज्य सरकार की तरफ से सभी कलेक्टरों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। नगर निगम कमिश्नर और जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत करने का अधिकार भी दिया गया है। माना जा रहा है कि जल्दी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के अनुरूप बेरोजगारी भत्ता देने की दिशा में सरकार की तरफ से कदम बढ़ाया जाएगा। राज्य सरकार ने बेरोजगारी भत्ता सीधे युवाओं के बैंक खाते में डालने का फैसला लिया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786