CRIME : डंडे से पीट-पीटकर 2 युवकों की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेमेतरा। साजा थाना क्षेत्र में सिरफिरे युवक ने दो लोगों को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों युवक बाजार से अपने गांव वापस लौट रहे थे, तभी देवकर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डेहरी मार्ग पर आरोपी ने गालीगलौज करने के बाद दोनों के सिर पर डंडे से जानलेवा हमला (Attack) कर दिया। दोनों की मौत हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बचेड़ी का रहने वाला सुरेश ध्रुव (40 वर्ष) और विनोद यादव (37 वर्ष) शुक्रवार देर रात देवकर के बाजार से सामान खरीदकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। रास्ते में बद्री यादव (30 वर्ष) ने दोनों को रोका। इसके बाद उनके साथ गालीगलौज और विवाद करने लगा। जिसके बाद बद्री ने अपने पास रखे डंडे से दोनों युवकों पर जानलेवा हमला (Attack) कर दिया। उन्हें जमकर पीट दिया। जिसके कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान होकर घटनास्थल पर ही गिर गए।

आसपास के लोगों ने सिरफिरे युवक से दोनों युवकों को छुड़ाया और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने साजा थाना पुलिस को तत्काल सूचना दी और आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को देवकर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। देवकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार(Arrest) कर लिया है। दोनों युवकों के शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या(Murder) का मामला दर्ज कर उससे पूछताछ कर रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786