CRIME : युवक ने पत्नी की कैंची गोदकर की हत्या, फिर की आत्महत्या की कोशिश

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली विवाद में अपनी पत्नी की कैंची गोदकर हत्या कर दी। पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुद का गला भी रेतने का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। विधानसभा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पल्लवी डहरिया का सिमगा के रहने वाले मोहरदास डहरिया से नौ जून 2021 को प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद वह आमासिवनी में किराए के मकान में रह रहे थे। 5 मार्च से सड्डू शिवम सिटी के पास किराए से रहने लगे। 23 मार्च की दोपहर पल्लवी अकेले आमासिवनी में अपने परिजनों के घर चली गई। घर वालों को युवती ने बताया कि उसका पति मोहरदास बहुत मारपीट करता है।

मोहरदास, पल्लवी को लेने आया तो उसने जाने से मना कर दिया। वो जबरन पल्लवी को खींचकर ले जाने लगा, पल्लवी ने रोका तो सिलाई मशीन के ऊपर रखी कैंची को उठाकर उसने पल्लवी के सीने, गले, दाढ़ी के नीचे और पीछे पीठ में 8 से 9 बार वार कर दिया। हत्या के बाद उसने उसी कैंची से खुद का गला रेतने की कोशिश की। लड़की की नानी ने अपने बेटों को फोन किया और घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इस बीच मोहरदास ने अपना गला और हाथ काट लिया और शव के पास बैठा रहा। पुलिस की टीम पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786