सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती फिर प्यार और ब्लैकमेलिंग, अब आरोपी युवक पहुंचा हवालात

बिलासपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती कर उसकी आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट लेकर बदनाम करने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की फेसबुक के माध्यम चार साल पहले कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित चर्चा कॉलोनी निवासी नियाज खान से पहचान हुई थी। इस दौरान उनकी दोस्ती हो गई और दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे। दोनों इंस्टाग्राम और फेसबुक पर चैटिंग करने लगे। इसका फायदा उठाते हुए युवक ने उससे वीडियो कॉल में भी बातें की। तभी उसने युवती का स्क्रीनशॉट से न्यूड फोटो ले लिया। इसके बाद युवक ने युवती पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। युवती के मना करने पर उसने उसकी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और उसे बदनाम करने के नाम पर ब्लैकमेलिंग करना शुरू कर दिया।

युवक उसे अप्रैल 2021 से परेशान करने लगा, जिससे तंग आकर युवती ने सरकंडा थाने में शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं, इस घटना के बाद युवक फरार हो गया। इसी बीच पता चला कि युवक कोरिया में दूसरा मकान किराए पर लेकर रह रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शनिवार को उसके ठिकाने में दबिश देकर उसे दबोच लिया। रविवार को पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले आई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786