कानपुर में भाजपा के पूर्व मंत्री और पत्नी ने किया आत्महत्या का प्रयास, सतीश महाना भी पहुंचे अस्पताल

कानपुर- उत्तर प्रदेश में कानपुर के फजलगंज क्षेत्र में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राज्य मंत्री और उनकी पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनो को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुयी है।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा नेता गुरविंदर छाबड़ा उर्फ विक्की और उनकी पत्नी ने आज शाम को घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। दोनों की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने सर्वोदय नगर के रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जानकारी मिलते ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत कई नेता हॉस्पिटल पहुंचे। दोनों का आईसीयू में इलाज चल रहा है।
फजलगंज थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए फजलगंज थाना प्रभारी आशीष द्विवेदी ने बताया कि रोज गार्डन अपार्टमेंट फजलगंज में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री गुरविंदर सिंह छाबड़ा का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने आवेश में आकर कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी की हालत बिगड़ते देख भाजपा नेता ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786