IND VS AUS : वनडे सीरीज का पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच देख सकते आप भी यहां पर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद अब दोनों टीमे वनडे सीरीज खेलने को तैयार है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च शुक्रवार से वनडे सीरीज की शुरूआत होने जा रही है और उसके साथ ही दोनों टीमे इस सीरीज को भी जीतना चाहेगी।

वहीं पहले मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तान बदले गए है। इसका कारण यह है की भारतीय टीम के कप्तान पहले मैच में नहीं खेलेंगे तो उनकी जगह हार्दिक पांड्या भारत की कमान संभलेंगे। तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस इस पूरी सरीज से बाहर हो चुके हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान स्टीव स्मिथ संभालेंंगे।

कब और कहां देखे सकते है मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च को दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786