स्कूल ले जाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म, अब आरोपी गिरफ्तार…

रायगढ़। कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम अविनाश चौहान है। पुलिस ने आरोपी को कल शाम हिरासत में लिया। जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बालिका के परिजन 13 मार्च को सिटी कोतवाली में बालिका के साथ अविनाश चौहान द्वारा दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।

रिपोर्टकर्ता के अनुसार आरोपी अविनाश चौहान निवासी कैदीमुडा जूटमिल का रहने वाले है। बताया जा रहा है कि अविनाश का उनके घर से आना-जाना था। इस घटना को लेकर 12 मार्च को उनकी लड़की बताई, कि 19 जनवरी को लड़की के स्कूल जाते समय अविनाश रास्ते में मिला और अपनी बाइक में स्कूल छोड़ दूंगा कहकर बिठा लिया। पर आरोपी स्कूल ना ले जाकर जोरापाली ले गया, और वहां उसका शारीरिक शोषण किया। अविनाश के द्वारा धमकी दिया गया कि उसने विडियो बना कर रखा है, इस घटना के बारे में बताने पर विडियो वायरल करने और मार डालने की धमकी दिया। लड़की ने दुष्कर्म के बारे में घर पर किसी को नहीं बताई थी। लड़की के गुमसुम रहने के कारण उससे कल पुछने पर सारी घटना के बारे में बताई। घटना के लिखित आवेदन पर थाना कोतवाली में आरोपित अविनाश चौहान पर धारा 363, 376, 506 आईपीसी एवं 4 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे अपने स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके मिलने के संभावित स्थान जुटमिल क्षेत्र, उसके कार्यस्थल जगदंबा प्लांट जोरापाली व अन्य स्थानों पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दिया गया। जिसे जगदंबा जोरापाली से आरोपी को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786