मामा के घर आया था घूमने , सीवरेज टंकी में गिरने से नाबालिग लड़के की मौत

बिलासपुर।जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ तोरवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग सीवरेज टंकी में गिर गया। जिसे पुलिस और आस पास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया, जहाँ उसे गंभीर हालत में इलाज के अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना पुराना पावर हाउस की है। जहां बंधवापारा सतबहनिया मंदिर के पास रहने वाला आदित्य वैष्णव उम्र लगभग 17 वर्ष अपने मामा के घर घूमने आया था। इस दौरान वह सीवरेज की टंकी में गिर गया, तभी कुछ देर बाद लड़के को बाहर निकाल लिया गया है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी, आदित्य को इलाज के लिए लाइफ केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786