शादी का झांसा देकर युवती से 5 साल तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर : शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी प्रमेश उम्र 23 वर्ष पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला दुर्गूकोंदल का बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खुटगांव निवासी आरोपी युवक प्रमेश जैन ने गांव की युवती को वर्ष 2018 से शादी का लालच देकर लगातार 5 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच युवक अपने ही समाज की लड़की से विवाह करने के लिए तिथि तय कर कार्ड वितरण करना शुरू किया। इससे परेशान होकर युवती ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिस पर परिजनों ने थाना दुर्गूकोंदल में 10 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पीड़ित युवती के बयान के आधार पर दुर्गूकोंदल पुलिस खुटगांव पहुंची और आरोपी पुलिस को कब्जे में लेकर पूछताछ की। थाना

थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने का गुनाह कबूल लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363, 376, 376 (2) (N) 506 आईपीसी 4, 6 पोक्सो एक्ट तहत मामला पंजीबद्ध किया है। और आरोपी न्यायालय को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपी युवक को रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786