नागपुर- बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : नागपुर- बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 17 :50 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस के अनुरक्षण में तैनात उपनि आर.के राठौर को सूचना मिली की नागपुर- बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर सरोना- रायपुर के मघ्य किसी अज्ञात बालक पत्थरबाजी की है। जो कि कोच संख्या सी-13 में आकर लगा है।

सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक पी.के गौरहा तथा उसी क्षेत्र में चोरी की पतासाजी में तैनात सउनि डी.के वर्मा एवं प्रधान आरक्षक जे.एल. कौशल को तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित कर निरीक्षक एम.के मुखर्जी उपनि के.बी.गुप्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

घटनास्थल के आस- पास क्रिकेट खेल रहे बच्चों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई। सूचना, हुलिया, एवं पहनावा के आधार पर राजीव नगर घटनास्थल के पास ही एक अपचारी बालक को रोका गया जिससे पूछताछ में उसने गाड़ी में मस्ती में कांच तोड़ने के लिये पत्थर मारना स्वीकार किया। अपचारी बालक द्वारा अपना गलती कबूल करने पर अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके माता- पिता के साथ रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया।

अपचारी बालक को रेल्वे अधिनियम के धारा 153 का दोषी पाते हुये उसे अभिरक्षा में लेकर अपराध क्रमांक 1567/2023 दिनांक 10.03.2023 धारा 153 रेल्वे अधिनियम दर्ज किया गया। सूर्यस्त होने तथा अपचारी बालक होने के कारण बालक को लिखित में उसके माता- पिता को अभिरक्षा में दिया गया । मामले की जांच निरीक्षक एम.के. मुखर्जी के द्वारा कि जा रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786