CM ने की ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत:मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर बोले मुख्यमंत्री- हर जिले में जनता के बीच जाएंगे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा शुरू की है। बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर उन्होंने CG में इस यात्रा का शंखनाद किया है। मां दंतेश्वरी मंदिर से सिटी कोतवाली चौक और फिर सर्किट हाउस तक करीब 1 किमी तक वे शहर में पैदल चले। उनके साथ सांसद दीपक बैज, विधायक रेखचंद जैन समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी और नफरत के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। उसी को आगे बढ़ाते हुए अब हाथ से हाथ जोड़े यात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक गांव में प्रत्येक वार्ड में यह यात्रा पहुंचेगी। इस यात्रा के लिए रूपरेखा तैयार है। करीब 2 महीने तक यह यात्रा चलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, बेरोजगारी से त्रस्त हैं। इसके खिलाफ हमे जनजागरण करना है।

जन-जन तक पहुंचेंगी कांग्रेस की योजनाएं

दरअसल, इस यात्रा का मकसद कांग्रेस अपनी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी। एक यात्रा के माध्यम से ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां कर रही। इस यात्रा के माध्यम से प्रदेश की जनता को केंद्र सरकार की नाकामियां बताई जाएगी। आने वाले 2 महीने तक पूरे प्रदेशभर में कांग्रेस के नेता जनता के बीच जाएंगे। डोर टू डोर जाकर राहुल गांधी का जनता के लिए संदेश भी पहुंच जाएंगे।

राहुल के पत्र में ये बात

30 जनवरी तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूरी कर ली जाएगी। अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़े यात्रा शुरू कर दी है। राहुल गांधी ने जनता के नाम एक पत्र दिया है। इसमें कांग्रेस के नेतृत्व में एक स्वर्णिम भारत का वादा किया गया है। इस चिट्ठी को कांग्रेस पार्टी घर-घर ले जाएगी। राहुल गांधी ने पत्र की शुरुआत में भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया है। इस दौरान आए मुद्दों को आधार बनाकर राहुल ने लिखा है कि, आज देश गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है। युवा बेरोजगार हैं और महंगाई आसमान छू रही है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा है और सारी संपत्ति उद्योगपतियों के कब्जे में जा रही है। देश में नफरत फैलाई जा रही है।

क्या है हाथ जोड़ो यात्रा का अभियान…

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस की आज से देशभर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कैंपेन शुरू करेगी। इस अभियान के दौरान पार्टी आम जनता से जुड़ने की कोशिश करेगी। इसके लिए राहुल गांधी ने जनता के नाम एक पत्र लिखा है। इसमें कांग्रेस के नेतृत्व में एक स्वर्णिम भारत का वादा किया गया है। इस पत्र को कांग्रेस पार्टी घर-घर ले जाकर लोगों को सौंपेगी।

इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता देशभर के 6 लाख गांवों और 2.5 लाख ग्राम पंचायतों के 10 लाख मतदान केंद्रों के हर घर तक पहुंचेंगे और मोदी सरकार की नाकामियों की चार्जशीट पहुंचाएगी। यह अभियान 26 मार्च को खत्म होगा।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव में है। 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पहुंची। 125 दिन में राहुल देश के 13 राज्यों से गुजरे। यात्रा 30 जनवरी को खत्म होगी।

कांग्रेस ने चार्जशीट में मोदी सरकार के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए…

  • मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, महंगाई से देश के नागरिकों की कमर टूटती जा रही है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रुपए का था, आज वह 1,050 रुपए के पार है। पेट्रोल के दाम 70 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गए हैं।
  • डीजल के दाम 55 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 90 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। खाने के तेल और दाल की कीमत 70 रुपए और 60 रुपए प्रति किलो थी, वह 200 रुपए प्रति किलो को पार कर गई है।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार घट रही है मगर मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम नहीं कर रही है। बीते 8 सालों में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स पर टैक्स लगाकर 29 लाख करोड़ रुपए जनता की जेब से निकाले गए हैं।
  • आजादी के बाद से मई 2014 तक देश पर कुल कर्ज 55 लाख करोड़ रुपए था, जो मोदी सरकार के बीते आठ साल के कार्यकाल में बढ़कर 155 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
  • चीन लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक भारत की सीमा में न सिर्फ 2,000 वर्ग किलोमीटर घुसा हुआ है, बल्कि स्थाई सैन्य इन्फास्ट्रक्चर के साथ-साथ पूरी रिहाइशी कॉलोनी भी बना रहा है और सत्ताधीश आँख मूंदकर बैठे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?