राम रहीम को 5 साल में पांचवीं राहत:हरियाणा सरकार के नए नियम से 90 दिन की सजा माफ; अभी भी पैरोल पर है

हत्या और यौन शोषण के तीन केस में 20-20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को हरियाणा सरकार के नए नियम से राहत मिली है। उसकी 90 दिन की सजा कम हो गई है।

हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस पर फैसला लिया है कि 10 साल से ज्यादा की सजा पाने वाले कैदियों की सजा में 90 दिन की छूट दी जाएगी। राम रहीम 25 अगस्त 2017 से जेल में है और तब से चार बार उसे पैरोल मिल चुकी है। अभी भी वह पैरोल पर बाहर है। हरियाणा सरकार के नए नियम से उसे पिछले पांच साल में यह पांचवी राहत मिली है।

पहले जानते हैं क्या है हरियाणा सरकार का फैसला?
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य में आपराधिक अधिकार क्षेत्र के न्यायालयों द्वारा सुनाई गई सजा काट रहे कैदियों को 3 महीने की विशेष छूट दी जाएगी। जिन अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा 10 साल या उससे ज्यादा समय के लिए सुनाई गई है उन्हें 90 दिन, जिन अपराधियों को पांच साल से ज्यादा और 10 साल से कम की सजा सुनाई गई है, उन्हें 60 दिन की छूट दी जाएगी। पांच साल से कम सजा वालों को 30 दिन की राहत दी जाएगी।

पैरोल-फरलो वालों को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा के जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर कारागार से पैरोल और फरलो पर आए सभी अपराधियों को भी यह छूट दी जाएगी। सरकार ने शर्त रखी है कि कैदी अपने निर्धारित समय पर संबंधित कारागार में आत्म समर्पण करते हैं तो उस स्थिति में कारावास के बचे हुए समय में यह छूट दी जाएगी।

राम रहीम को राहत मिलने की बात कहने से बच रहे मंत्री
हरियाणा सरकार के इस ऐलान के बाद विवाद होना शुरू हो गया है। दैनिक भास्कर से हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा- सरकार के इस फैसले से राम रहीम दायरे में आता है या नहीं, यह कहना मुश्किल है। इस मामले में सरकार के कानूनी सलाहकार से बात करेंगे। इसके बाद ही कुछ जवाब दे पाएंगे।

अब जानते हैं राम रहीम को कब-कब मिली राहत

  • साल 2022 में 7 फरवरी को 21 दिन की फरलो मिली थी।
  • साल 2022 में ही 17 जून 2022 को 30 दिन की पैरोल मिली।
  • साल 2022 में अक्टूबर में राम रहीम फिर से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आया।
  • साल 2023 में 21 जनवरी से वह 40 दिन की पैरोल पर है।

पहली बार पंजाब-UP विधानसभा चुनावों में मिली थी राहत
राम रहीम को जब पहली बार फरवरी 2022 में राहत मिली थी, तब पंजाब और UP विधानसभा चुनावों का समय था। उसे 21 दिन की फरलो मिली थी। इस दौरान वह अपने गुरुग्राम वाले डेरे में रहा।

दूसरी पैरोल में बेटे-बेटियां और दामाद देश छोड़कर गए
जून 2022 में उसे 30 दिन की दूसरी पैरोल मिली थी। तब वह UP के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में रहा। उस दौरान वह पहली बार रिकॉर्डेड वीडियो के माध्यम से करीब 5 साल बाद डेरा प्रेमियों के सामने आया और उनको चिट्ठियां लिखकर एकता का संदेश दिया। हालांकि तभी उसके बेटे, दामाद और बेटियां हनीप्रीत के साथ अनबन के चलते विदेश चले गए।

ये भी पढ़ें:-

पैरोल पर छूटे राम रहीम ने तलवार से केक काटा:5 घंटे ऑनलाइन सत्संग किया; CM के OSD, भाजपा के MP-MLA भी जुड़े

सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम पैरोल पर बाहर आते ही सुर्खियां बटोरने लगा। राम रहीम ने सोमवार को तलवार से केक काटा। मौका था डेरे के दूसरे संत शाह सतनाम के जन्मदिन का। उसी को राम रहीम ने अपनी गद्दी सौंपी थी। केक काटने का वीडियो बागपत स्थित बरनावा डेरे का है।

अवतार दिवस पर राम रहीम को भीड़ की चिंता: भीड़ का डेटा न मिलने पर प्रबंधन से जताई नाराजगी

हरियाणा के सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में शाह सतनाम सिंह का 104 वां अवतार दिवस मनाया जा रहा है। राम रहीम के ऑनलाइन दर्शन करने के लिए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के श्रद्धालु सिरसा डेरे में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786