स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी कामयाबी, सात नगरीय निकाय होंगे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित

रायपुर : स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। आगामी 17 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में प्रदेश के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा किया जाएगा।

प्रेसिडेंट्स अवार्ड से होंगे ये शहर सम्मानित:

  • बिलासपुर नगर निगम (3 लाख से 10 लाख आबादी वाले बड़े शहरों की श्रेणी)

  • कुम्हारी नगर पालिका (20 हजार से 50 हजार आबादी वाले छोटे शहरों की श्रेणी)

  • बिल्हा नगर पंचायत (20 हजार से कम आबादी वाले बहुत छोटे शहरों की श्रेणी)

रायपुर को मिलेगा मिनिस्ट्रियल अवार्ड:

रायपुर नगर निगम को स्वच्छता में उल्लेखनीय योगदान के लिए केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा मिनिस्ट्रियल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

सुपर स्वच्छता लीग (SSL) में इन तीन शहरों का चयन:

  • अंबिकापुर नगर निगम

  • पाटन नगर पंचायत

  • बिश्रामपुर नगर पंचायत

यह नई श्रेणी उन शहरों के लिए बनाई गई है, जो लगातार पिछले तीन वर्षों में टॉप-3 में रहे हैं और इस वर्ष भी अपनी श्रेणी में टॉप 200 में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी सातों विजेता नगरीय निकायों को बधाई दी है। उन्होंने इसे प्रदेश की जनता, नगरीय प्रशासन और स्वच्छता कर्मियों के सामूहिक प्रयासों का नतीजा बताया। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में स्वच्छता के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बना रहेगा।

उन्होंने कहा, “बिलासपुर, कुम्हारी, बिल्हा, रायपुर, अंबिकापुर, पाटन और बिश्रामपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में जो मिसाल कायम की है, वह अन्य शहरों के लिए प्रेरणा बनेगी।”

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786