CG में गर्भवती की मौत पर बवाल: परिजनों का विरोध प्रदर्शन, डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

कोरबा: जिले के श्वेता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला अंजली सिंह की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

मृतका के पति रणजीत राजपूत ने बताया कि उन्होंने कई बार इलाज में ध्यान देने की गुहार लगाई, लेकिन अस्पताल स्टाफ ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। बताया गया कि अंजली को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

मामला गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की जांच टीम गठित की है, जो 7 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक कार्रवाई करते हुए श्वेता हॉस्पिटल का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।

हालांकि, परिजन केवल लाइसेंस निलंबन से संतुष्ट नहीं हैं और डॉक्टरों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786