छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से एक्टिव, IMD ने सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग के 18 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर से सक्रिय होता दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के चारों प्रमुख संभागों सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और बस्तर के 18 जिलों में अगले 3 घंटों के भीतर गरज-चमक, तेज हवा और बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश के सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और हवाएं चलने की आशंका जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम बिहार और उसके आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दाब का क्षेत्र और उससे जुड़ा चक्रीय परिसंचरण ,साथ ही पूर्वोत्तर बांग्लादेश से दक्षिण गुजरात तक फैली द्रोणिका ,प्रदेश में नमी ला रही है।

इसके अलावा एक अन्य द्रोणिका मध्य पाकिस्तान से मेघालय तक फैली हुई है, जिससे वातावरण में आद्र्रता बनी हुई है और बारिश के लिए अनुकूल स्थिति बन रही है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786