प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी: बिलासपुर के पंचायत सचिव निलंबित, एक की वेतन वृद्धि रोकी गई

बिलासपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवंटित राशि में गंभीर अनियमितता सामने आने के बाद ग्राम पंचायत बिटकुला के पंचायत सचिव भूपेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही तत्कालीन पंचायत सचिव छोटेलाल साहू की एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए गए हैं।

यह कार्रवाई जनपद पंचायत मस्तूरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिटकुला में आवास निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद की गई। शिकायत कलेक्टर जनदर्शन में की गई थी, जिसके बाद 15 और 23 मई 2025 को जांच दल द्वारा मुआयना किया गया।

जांच में पाया गया कि भूपेंद्र यादव ने कार्य में घोर लापरवाही बरती और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी की। वहीं, छोटेलाल साहू पर भी हितग्राहियों को दी गई राशि में गड़बड़ी और आदेशों की अवहेलना के आरोप सिद्ध हुए।

प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है और संकेत दिए हैं कि ऐसी लापरवाही और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786