दीपिका कक्कड़ की लिवर कैंसर की सर्जरी हुई सक्सेस, 14 घंटे चला ऑपरेशन, पति शोएब ने दी हेल्थ अपडेट

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लिवर कैंसर से जंग लड़ रही है। 3 जून को उनकी लंबी और जटिल सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद हाल ही में एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी हेल्थ का अपडेट दिया है, जिसके बाद उनके फैंस को राहत की सांस आई है।

दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दीपिका की सर्जरी और मौजूदा स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंंने लिखा- “सभी को नमस्ते। कल रात अपडेट नहीं दे पाया क्योंकि सर्जरी बहुत लंबी चली। दीपिका लगभग 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रहीं। लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह, सर्जरी सफल रही। अभी वह ICU में हैं, कुछ दर्द में हैं लेकिन स्थिति स्थिर है। आप सभी की दुआओं, प्यार और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया। जैसे ही वह ICU से बाहर आएंगी, मैं फिर से अपडेट दूंगा।” एक्टर के इस पोस्ट के बाद दीपिका के फैंस ने राहत की सांस ली है और वे सफल सर्जरी के लिए भगवान का शुक्रियादा कर रहे हैं।

इससे पहले शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने इस मुश्किल घड़ी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि शुरुआती स्कैन रिपोर्ट में राहत देने वाली बात यह रही कि कैंसर शरीर के किसी और हिस्से में नहीं फैला है।

 

पेट दर्द से पता चला बीमारी का
कुछ हफ्ते पहले दीपिका को पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्होंने मेडिकल जांच कराई। जांच में सामने आया कि उनके लिवर में एक टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर मौजूद है। बायोप्सी के बाद यह स्पष्ट हुआ कि ट्यूमर कैंसरस (मैलिग्नेंट) है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786