Ramayan : रामायण में हुई महादेव की एंट्री, मोहित रैना फिल्म में निभाएंगे महत्वपूर्ण किरदार

मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी रामायण शुरू से ही चर्चा में है। फिल्म में हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा और टीवी जगत तक के सितारे नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म में टीवी स्टार की एंट्री हुई है जो भगवान शिव की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
रामायण एक पौराणिक फिल्म है जो दो भागों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है और इसमें कई बड़े सितारे अहम भूमिका निभाएंगे। अब इस फिल्म में टीवी का एक जाना-माना चेहरा भी नजर आएगे जो पहले छोटे पर्दे का महादेव बन चुका है।

जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि देवों के देव महादेव में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले मोहित रैना (Mohit Raina) हैं। जब भी पर्दे पर भगवान शिव के रूप में जिस कलाकार के बारे में इमेजिन किया जाता है तो सबसे पहले मोहित का ही चेहरा सामने आता है। महादेव की भूमिका ने ही उन्हें सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई थी।

अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर मोहित रैना भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे। इंडियन फोरम्स के मुताबिक, मोहित को नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म के लिए कास्ट कर लिया गया है। हालांकि, मेकर्स या फिर एक्टर की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।

रामायण को दो भागों में बनाया जा रहा है। पहला भाग अगले साल दीवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जबकि दूसरा भाग 2027 की दीवाली पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। मालूम हो कि यश रावण का किरदार निभाने के साथ-साथ रामायण के को-प्रोड्यूसर भी हैं।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786