Weather : देश के विभिन्न हिस्सों में 29, 30, 31 मई और 1 जून को भारी बारिश – IMD ने जारी किया अलर्ट, 70 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं

दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक और धूल भरी हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। 29 मई से 2 जून तक इन इलाकों में मौसम का मिजाज बदलेगा।

दिल्ली-एनसीआर को मिल सकती है गर्मी से राहत
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान में हल्की वृद्धि के बावजूद राहत की उम्मीद है। 29 से 31 मई तक दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

पूर्वी और मध्य भारत में भी अलर्ट
छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में 29 मई से 1 जून के बीच आंधी और बिजली के साथ बारिश की संभावना है। इन इलाकों में भी तेज हवाएं चलेंगी, जिससे स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

पूर्वोत्तर भारत में लगातार एक्टिव रहेगा मौसम
असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 7 दिनों तक मौसम सक्रिय रहेगा। IMD ने इन इलाकों में गरज-चमक और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786