मुंबई में मानसून ने 107 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 16 दिन पहले पहुंचा शहर में भारी बारिश

मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में इस साल मानसून ने समय से 16 दिन पहले दस्तक दी है और पहले ही दिन 107 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 26 मई 2025 को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई सहित कई राज्यों में प्रवेश किया, जबकि इसकी सामान्य तिथि 11 जून होती है।

1918 का बारिश रिकॉर्ड टूटा

मुंबई में रविवार आधी रात से लेकर सोमवार सुबह तक हुई भारी बारिश ने मई 1918 में दर्ज 279.4 मिमी बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोलाबा वेधशाला में सोमवार सुबह 295 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो बीते 107 सालों में सबसे ज्यादा है।

इन इलाकों में हुई रिकॉर्ड बारिश

आईएमडी के अनुसार, सोमवार सुबह 8:30 से 11 बजे तक दर्ज बारिश इस प्रकार रही:

  • कोलाबा: 105.2 मिमी

  • सांताक्रूज़: 55 मिमी

  • बांद्रा: 68.5 मिमी

  • जुहू एयरपोर्ट: 63.5 मिमी

  • चेंबूर: 38.5 मिमी

  • विक्रोली: 37.5 मिमी

  • महालक्ष्मी: 33.5 मिमी

  • सायन: 53.5 मिमी

75 वर्षों में सबसे जल्दी मानसून

आईएमडी वैज्ञानिक सुषमा नायर के अनुसार, पिछले 75 वर्षों में यह पहली बार है जब मानसून इतनी जल्दी मुंबई पहुंचा है। 2024 में मानसून 6 जून को आया था, जबकि इस बार यह 26 मई को ही पहुंच गया है।

रेड अलर्ट और व्यापक चेतावनी

आईएमडी ने सोमवार को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट को रेड अलर्ट में बदल दिया है। साथ ही केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

मानसून की तेज़ प्रगति

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को कई क्षेत्रों में एक साथ आगे बढ़ा:

  • मध्य अरब सागर,

  • महाराष्ट्र,

  • कर्नाटक,

  • तमिलनाडु,

  • तेलंगाना,

  • आंध्र प्रदेश,

  • उत्तरी बंगाल की खाड़ी,

  • पूर्वोत्तर राज्यों (त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय)।


Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786