IMD Alert : देश भर में प्री मानसून की पड़ेगी बौछार, 20, 21 और 22 मई को इन राज्यों में IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

दिल्ली। देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। एक तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, तो दूसरी तरफ कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं थोड़ी राहत जरूर दे रही हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, कई राज्यों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, वहीं कई इलाकों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने देश के लगभग हर हिस्से के लिए अलर्ट जारी किया है।

तपिश से बेहाल उत्तर भारत

राजस्थान के सूरतगढ़ में रविवार को तापमान 46.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो देशभर में सबसे ज्यादा रहा। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा में तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2-3 दिनों में मध्य भारत में तापमान में कोई खास राहत नहीं मिलेगी। राजस्थान और हरियाणा में लू चलने की संभावना है, जबकि ओडिशा में गर्म हवाएं परेशान करेंगी।

कहीं राहत की बारिश, कहीं बिजली के साथ तुफान

वहीं दूसरी ओर, दक्षिण पश्चिम मानसून ने धीरे-धीरे दस्तक देना शुरू कर दिया है। यह 19 मई को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में सक्रिय हुआ, और आने वाले दिनों में इसका प्रभाव और तेज होगा। मानसून के साथ-साथ साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के चलते देश के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

इन राज्यों में IMD ने जारी किया चेतावनी अलर्ट:

पूर्वी और मध्य भारत: पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, और छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

दक्षिण भारत: केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर-पश्चिम भारत: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 20 से 22 मई के बीच धूल भरी आंधी की चेतावनी दी गई है।

दिल्ली-एनसीआर में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी गर्मी के साथ-साथ मौसम करवट लेगा। अगले 3 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 20 से 22 मई के बीच यहां 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?