जम्मू-कश्मीर: पुंछ में बस खाई में गिरी, दो की मौत, 20 घायल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार सुबह एक निजी यात्री बस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य यात्री घायल हो गए। प्रशासन के अनुसार, यह हादसा सुबह 9:20 बजे मानकोट इलाके के सांगरा के पास हुआ, जब बस घनी गांव से मेंढर की ओर जा रही थी। बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसली और गहरी खाई में जा गिरी।

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू करना शुरू कर दिया। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रविवार को रामबन में भी हुआ था बड़ा हादसा

इससे पहले रविवार को रामबन जिले में भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जहां सेना का वाहन सड़क से फिसलकर 700 फीट गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई थी। सेना के मुताबिक, यह वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे काफिले का हिस्सा था। बैटरी चश्मा के पास यह दुर्घटना हुई।

दोनों हादसों ने जम्मू-कश्मीर में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने हादसों की जांच के आदेश दे दिए हैं और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Recent Post

कर्मचारी का इस्तीफा नामंजूर करना बंधुआ मजदूरी के समान, HC ने आर्टिकल 23 का उल्लंघन बताया हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इस्तीफा नामंजूर करना कानून के खिलाफ, बंधुआ मजदूरी की तरह माना HC ने कहा—कर्मचारी का इस्तीफा रोकना आर्टिकल 23 का उल्लंघन, बंधुआ मजदूरी जैसा है व्यवहार

Live Cricket Update

You May Like This

कर्मचारी का इस्तीफा नामंजूर करना बंधुआ मजदूरी के समान, HC ने आर्टिकल 23 का उल्लंघन बताया हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: इस्तीफा नामंजूर करना कानून के खिलाफ, बंधुआ मजदूरी की तरह माना HC ने कहा—कर्मचारी का इस्तीफा रोकना आर्टिकल 23 का उल्लंघन, बंधुआ मजदूरी जैसा है व्यवहार

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786