रायपुर नगर निगम में कांग्रेस को झटका, 5 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विवाद अब और गहराता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका तब लगा जब उसके सात में से पांच पार्षदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में संदीप साहू के साथ रोनिका प्रकाश, दीप मनीराम साहू, रेणु जयंत साहू और जयश्री नायक शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, ये सभी पार्षद संदीप साहू के समर्थक माने जाते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में कांग्रेस की प्रदेश कमेटी ने संदीप साहू को हटाकर आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया था। हालांकि, रायपुर नगर निगम प्रशासन अभी भी संदीप साहू को ही नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे रहा है।

इस बदलाव के बाद साहू समाज में नाराजगी देखी गई और उन्होंने खुले तौर पर विरोध प्रदर्शन भी किया। समाज के लोगों का कहना था कि बिना विचार-विमर्श के नेता प्रतिपक्ष को हटाना अन्यायपूर्ण है।

अब पांच पार्षदों के इस्तीफे के बाद नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो सकती है। यह विवाद पार्टी की आंतरिक गुटबाजी को भी उजागर करता है, जिसका असर आगामी नगरीय निकाय चुनावों में देखने को मिल सकता है।

रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष विवाद का यह घटनाक्रम कांग्रेस के लिए बड़ा राजनीतिक संकट बनता जा रहा है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786