छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता लाने के लिए CGMSCL ने DPDMIS पोर्टल किया सार्वजनिक

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार के तहत छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) द्वारा विकसित ड्रग प्रोक्योरमेंट एंड डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (DPDMIS) पोर्टल को अब आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक कर दिया गया है।

अब, नागरिकों को दवा आपूर्ति, स्टॉक की स्थिति, और अस्पताल निर्माण की प्रगति की जानकारी रियल-टाइम में उपलब्ध होगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी अधिकारियों के अलावा आम जन भी कर सकेंगे।

पोर्टल की मुख्य विशेषताएं

  • दवा एवं उपकरण खरीद: सभी निविदाएं, स्वीकृत आपूर्तिकर्ताओं की सूची और अनुबंध मूल्य अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं।

  • वितरण प्रणाली: दवाओं की डिलीवरी, स्टॉक की वर्तमान स्थिति और लंबित मांगों का विवरण प्रतिदिन अपडेट किया जाता है।

  • वाहन ट्रैकिंग: दवाओं के परिवहन में लगे वाहनों की लाइव लोकेशन और रूट की जानकारी भी पोर्टल पर देखी जा सकती है।

  • अधोसंरचना निगरानी: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों और अस्पताल भवनों की प्रगति, बजट और योजनागत विवरण अब जनता के सामने हैं।

CGMSC की प्रबंध संचालक, पद्मिनी भोई ने कहा, “पारदर्शिता केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। नागरिकों को यह भी जानना चाहिए कि उनके स्वास्थ्य के लिए सरकार द्वारा खर्च किए गए संसाधनों का उपयोग कहां और कैसे हो रहा है।”

उन्होंने यह भी बताया कि यह पोर्टल स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यकुशलता बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और आमजन के विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा। यह पहल छत्तीसगढ़ में सुशासन के दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है और भविष्य की स्वास्थ्य सेवा योजनाओं के लिए एक सशक्त आधार प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786

× How can I help you?