छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट 28 अप्रैल 2025: बारिश-ओलावृष्टि के आसार, 6 जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुभती गर्मी के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार को जहां दुर्ग में तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब मौसम विभाग ने आज, 28 अप्रैल 2025 को बारिश और तेज हवाओं के आसार जताए हैं। कई इलाकों में मेघगर्जन, अंधड़ और ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। साथ ही एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने, वज्रपात और ओलावृष्टि के भी संकेत हैं।

मौसम परिवर्तन के पीछे एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाएं जिम्मेदार हैं, जो मध्य क्षोभमंडल और उत्तर-दक्षिण दिशा में विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक फैली हुई हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से बांग्लादेश तक एक और द्रोणिका बनी हुई है।

राजधानी रायपुर समेत बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन घंटों में इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 42.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान जगदलपुर में 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में सोमवार को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट 28 अप्रैल 2025 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786