गोंदिया रेलवे स्टेशन पर तीसरी लाइन और विद्युतीकरण कार्य, 50 ट्रेनें रद्द

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के नागपुर मंडल में अधोसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से गोंदिया रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन और विद्युतीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। यह कार्य 24 अप्रैल से 06 मई 2025 तक चलेगा। इस दौरान राजनांदगांव-कलमना सेक्शन में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे झारसुगड़ा से इतवारी के बीच रेल संचालन प्रभावित होगा।

रेल प्रशासन ने जानकारी दी है कि इस अवधि में कुल 50 ट्रेनों को रद्द, 6 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जाएगा और 28 ट्रेनें अपने गंतव्य से पूर्व ही समाप्त कर दी जाएंगी।

रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों में शामिल हैं:

  • 68861 गोंदिया-झारसुगड़ा मेमू (2-6 मई)

  • 22905 ओखा-हावड़ा एक्सप्रेस (4 मई)

  • 12145 लोकमान्य तिलक-पुरी एक्सप्रेस (4 मई)

  • 20825 बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत (5 मई)

  • 12851 बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस (4 मई)

कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी, जैसे:

  • 20843 बिलासपुर-भगत की कोठी एक्सप्रेस कटनी, जबलपुर, इटारसी होकर

  • 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस जबलपुर, इटारसी, भुसावल होकर

  • 12389/12390 गया-चेन्नई एक्सप्रेस बल्हारशाह, नागपुर, इटारसी होकर

इसके अतिरिक्त, 18109 टाटा-नैनपुर एक्सप्रेस को बिलासपुर में समाप्त किया जाएगा और 68741 दुर्ग-गोंदिया एक्सप्रेस डोंगरगढ़ तक ही जाएगी।

रेलवे के वरिष्ठ डीसीएम अनुराग सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। स्टेशनों पर चल रहे कामों के दौरान ट्रेनों को रद्द करना अनिवार्य होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों को देखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, पर वैकल्पिक परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786