भाटापारा में विधायक के PSO ने खुद को मारी गोली, क्षेत्र में मचा हड़कंप

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के भाटापारा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां स्थानीय विधायक इंद्र साव के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) डिगेश्वर गागड़ा ने रविवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना विधायक निवास के पास स्थित उनके सरकारी क्वार्टर में हुई, जिससे इलाके में सन्नाटा और सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि डिगेश्वर गागड़ा पिछले एक साल से विधायक की सुरक्षा में तैनात थे। आत्महत्या की खबर मिलते ही विधायक निवास और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी:
घटना की जानकारी मिलते ही बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से तीन राउंड फायरिंग के संकेत मिले हैं। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं:
पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कारण, मानसिक तनाव या पेशागत दबाव जैसे सभी संभावित पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट और परिवार व साथियों के बयान के बाद ही असली वजह सामने आ पाएगी।

स्थानीय जनता में शोक और चिंता:
इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और राजनीतिक गलियारों में गहरी चिंता और शोक की लहर है। एक जिम्मेदार सुरक्षा अधिकारी द्वारा इस तरह की आत्मघाती कदम उठाना कई सवाल खड़े करता है, खासकर सुरक्षा बलों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर।

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!

4th piller को सपोर्ट करने के लिए आप Gpay - 7587428786